हसनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने किया

हसनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने किया  
चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) हसनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। देवघर से आए हुए पुजारी श्री मुन्ना पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चीनी मिल के केन करियर पर डोंगा पूजा एवं हवन कार्यपालक अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार तिवारी जी के द्वारा सम्पन्न करवाया गया । कार्यपालक अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार तिवारी के देख-रेख में चीनी मिल के सभी वरीय/कनीय अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा और हवन में भाग लिया। विदित हो कि इस पराई सत्र में चीनी मिल द्वारा 81 लाख कुंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अतिरिक्त गन्ना-उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अधिकारियों में संयुक्त ईखायुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह एवं ईख पदाधिकारी, समस्तीपुर ने भाग लिया।  इस मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार तिवारी ने किसानों से अपील की है कि वे साफ, स्वच्छ और ताजा गन्ना ही चीनी मिल को आपूर्ति करें।चीनी मिल प्रबंधन किसानों को बेहतर-से-बेहतर व्यवस्था देने हेतु कृत संकल्प है । मौके पर उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह, यांत्रिकी प्रमुख टीकम सिंह, अनुज मलिक, मनोज प्रसाद, सुग्रीव पाठक, उदय राज सिंह, परमवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाठक, मदनमोहन मिश्रा, तुलसी कुमार मंडल, पुनीत चौहान, रामकृष्ण प्रसाद, राजेंद्र मिश्रा,  सतीश कुमार सिंह, सत्यार्थ शुक्ला, दिनेश कुमार सिन्हा, अजय त्रिवेदी, अभय नाथ मिश्रा, रुद्र कांत सिंह, शोभित शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, सभी विभाग के वरीय/कनीय अधिकारी एवं कर्मचारी,  पूर्व विधायक श्री राजकुमार राय, श्री रामनारायण मंडल, श्री शिवचंद्र यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, संजय सीतांशु, निखिल कुमार, रामसखा राय, भोला प्रसाद सिंह, अमन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह 'लल्लू', सहित सैकड़ों गणमान्य किसान मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन