हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से 18 नवंबर को समस्तीपुर के नजीरपुर में हजारों की संख्या में भाग लेंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्ता भाग लेगे
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से 18 नवंबर को समस्तीपुर के नजीरपुर में हजारों की संख्या में भाग लेंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्ता भाग लेगे
चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी : राष्ट्रीय लोक मोर्चा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बिथान प्रखंड के रालोमो अध्यक्ष पवन कुमार महतो की अध्यक्षता मे स्थानीय पार्टी कार्यालय चीनी मिल चौक पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन हसनपुर प्रखंड के युवा अध्यक्ष मनीष पासवान ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समस्तीपुर जिला के विशेष कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश के महासचिव व मुख्य प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी 18 नवंबर 2024 को समस्तीपुर के नजीरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों व सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा बिहार यात्रा के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे । इस हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोमो युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवब्रत सिंह कुशवाहा ने कहा की समस्तीपुर में उपेंद्र कुशवाहा की जनसभा ऐतिहासिक होगी और इस क्षेत्र से हजारों लोग शामिल होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि श्री राम पुकार सिन्हा को जिला अध्यक्ष देवब्रत कुशवाहा ने फूलमाला और अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। बैठक को सम्बोधित करनेवालो में मुख्य रूप से मकसूदन यादव,देबेन्द्र प्रसाद सिंह, पुष्परंजन पटेल,अमरेंद्र कुमार अमर,रघुनी महतो,राहुल कुमार दास,सुरेंद्र पासवान, समेत दर्जनों पंचायत अध्यक्ष प्रमुख थे। देव ब्रत सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोक मोर्चा समस्तीपुर 7992330375
Comments
Post a Comment