कांग्रेस MLA राव दान सिंह पर रेड में बरामद हुआ इतना कैश... गिनते-गिनते थक गई ED

कांग्रेस MLA राव दान सिंह पर रेड में बरामद हुआ इतना कैश... गिनते-गिनते थक गई ED 
ब्यूरो रिपोर्ट ( दिल्ली ) हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बैंक-ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ा एक्‍शन लिया. छापेमारी के दौरान ईडी को कांग्रेस विधायक के ठिकानों से इतना कैश मिला कि जांच एजेंसियां भी गिनते-गिनते इसे थक गई. दरअसल, विधायक, उनके बेटे और कुछ व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को 1.42 करोड़ रुपये कैश मिला. आरोप है कि जब उनसे इस बारे में पूछा गया वो कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पाए. इतना ही नहीं विधायक और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर 30 से अधिक ‘अघोषित’ फ्लैट और जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त करने का दावा ईडी कर रही हैं । विधायक, उनके परिवार, एक संबंद्ध कंपनी ‘सनसिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड’ (एएसएल) और इसके प्रवर्तक मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के खिलाफ दिल्ली, जमशेदपुर (झारखंड), हरियाणा के महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में गुरुवार को छापेमारी शुरू की गई थी. एएसएल कंपनी कोल्ड रोल स्टील उत्पाद बनाती है।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका