BPSC शिक्षक ललन और सोनी को हुआ प्यार : बेगूसराय के जय मंगलागढ मंदिर में सरकारी शिक्षक और शिक्षिका ने किया शादी

BPSC शिक्षक ललन और सोनी को हुआ प्यार : बेगूसराय के जय मंगलागढ मंदिर में सरकारी शिक्षक और शिक्षिका ने किया शादी 
चर्चित इंडिया न्यूज / बिहार ब्यूरो चीफ /   विजय कुमार चौधरी : BPSC शिक्षक ललन और सोनी को हुआ प्यार : बेगूसराय के जय मंगलागढ मंदिर में सरकारी शिक्षक और शिक्षिका ने शादी किया। दोनों ही प्रेमी जोड़े सरकारी टीचर हैं। मंदिर में दोनों टीचरों के शादी कराए जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग ने शादी के बाद नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। न धर्म, न जात, न मजहब और न ही भगौलिक व सामाजिक परिस्थिति प्यार में दिखाई देती है। तभी तो प्यार के नाम पर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे पर मर मिटने को तैयार हो जाते हैं। जब एक ही प्रोफेशन के प्रेमी जोड़े हो तो प्यार का रंग और भी गहरा हो जाता है। ऐसा ही मामला बेगूसराय जिले के जयमंगला गढ़ मंदिर परिसर में शनिवार को सामने आया है ।

दोनों टीचर के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग : 
दोनों ही सरकारी टीचर के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में आदर्श विवाह कराया। वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव के रहने वाले वैजनाथ साह के बीपीएससी शिक्षक ललन कुमार जो कि विभूतिपुर के सरकारी विद्यालय में पढ़ाते हैं। साथ में ही वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव के ललन तांती की बेटी सोनी कुमारी जो गढ़पुरा में बीपीएससी शिक्षिका है। प्रेमी जोड़े ने पुजारी से ली शादी की जानकारी
दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेमी जोड़ा माता जयमंगला के दरबार में आए। इसके बाद दोनों ने मंदिर के पुजारी से शादी करने की जानकारी ली। इसके बाद दोनों वहां से हट कर हनुमान मंदिर पर चले गए। कुछ समय बाद ही मंदिर प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली, तब खोजने पर दोनों को हनुमान मंदिर में शादी करते पकड़ा गया। 

मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने कराई शादी : मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर दोनों ने अपनी जानकारी दी। दोनों के कागजात चेक करने पर दोनों बालिग पाए गए। इसके बाद उन्हें मंदिर प्रशासन के हवाले कर दिया गया। मंदिर प्रशासन ने दोनों प्रेमी जोड़े को माता जयमंगला के दरबार में जयमाला और सिंदूर दिला कर आदर्श विवाह करवाया। इसके बाद अब दोनों ही सरकारी टीचर पति-पत्नी हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन