बेगूसराय ज़िले के महिला दारोगा सतिभा कुमारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त

सतिभा कुमारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त
 फाइल फोटो महिला दारोगा सतिभा कुमारी 

चर्चित  इंडिया न्यूज /  विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर) हसनपुर प्रखंड के मौजी ग्राम के स्वर्गीय रामाधार यादव की नतनी सतिभा कुमारी का आकस्मिक निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर व्याप्त है। गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज के पास एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसे में महिला दरोगा की मौत हो गई। वह अपने कार से केस की गवाही देने जा रही थीं, एनएच 27 पर सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी पर ही पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला दारोगा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। 
बता दे कि सतिभा कुमारी कमलाकांत यादव की पुत्री थी। बेगूसराय जिले बखरी अनुमंडल के मौजी हरि सिंह की रहने वाली थी । इनके पति शिक्षक है । 
राजद नेता राम नारायण मंडल ने कहा कि सतिभा कुमारी काफी होनहार महिला दारोगा थी । सतिभा कुमारी पढ़ाई, लिखाई, खेल सभी क्षेत्रों में प्रतिभाशाली थी। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में ग़म का माहौल है। राजद के वरिष्ट नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । शोकव्यक्त करने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, ब्रजेश कुमार यादव ,रूपेश कुमार, रवीन्द्र तिवारी, सुनील यादव , नीरज यादव , अनिल पासवान, राम प्रमोद यादव , सुमित यादव सभी लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका