मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा जीवधारा कार्यक्रम के तहत पक्षी के लिए पानी का बर्तन लगाया गया
मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा जीवधारा कार्यक्रम के तहत पक्षी के लिए पानी का बर्तन लगाया गया
चर्चित इंडिया न्यूज़। / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वार 6 जून 2024, दिन गुरुवार को स्थानीय मीताराम बरबरिया स्मृति भवन के पीछे फुलवारी में *जीवधारा कार्यक्रम* के तहत बेजुबान पंछियों के लिए पानी पीने के लिए मिटी के बर्तन लगाए गए। जीवधारा कार्यक्रम के शाखा संयोजक देवराज बरबरिया जी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पंछियों के पानी पीने के लिए मिटी के बर्तन लगाए जा रहे है। मंच के शाखा संयोजक शुभम चाँद ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की लगभग सभी शाखा इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है। आज हमारी शाखा भी यह कार्यक्रम कर रही है। मौके पे कार्यक्रम संयोजक देवराज बरबरिया, शाखा संयोजक शुभम चाँद, सदस्य आलोक मुरथालिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment