जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने फीता काटकर उद्घाटन किया

जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने फीता काटकर उद्घाटन किया  
समस्तीपुर / विजय कुमार चौधरी ( चर्चित इंडिया न्यूज)  जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर बाजार द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हसनपुर प्रखंड के पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह वरिष्ठ राजद नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने फीता काट उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच मुकाबले मंझौल बनाम खगड़िया टीम के बीच खेला गया। जिसमें मंझौल के कप्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 14 ओवर में 179 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी खगड़िया की पूरी टीम 14 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई । जिससे मंझौल की टीम 59 रन से विजई घोषित हुई। मैच में मंझौल की तरफ से संजीव के शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में अमित कुमार एवं विजय कुमार यादव मौजूद रहे । मौके पर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र आजाद , बालेश्वर यादव ,अनिल पासवान बैद्यनाथ महतो , विजय कोहली , मनीष ,प्रीतम ,राधे कुमार ,संदीप कुमार पप्पू ,कॉमेंटेटर की भूमिका में दुष्यंत कुमार आजाद एवं टीम मेंबर में रूपेश कुमार विक्की कुमार ,पांडव कुमार ,गणेश कुमार ,सुशील कुमार, मनीष कुमार ,प्रीतम ,मुन्ना भाई फूल वाला , भूषण यादव ,आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया