चुनाव परिणाम बाद राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने दलीय कार्यकर्ताओं से कहा आपसी भाईचारा बनाकर रखें

चुनाव परिणाम बाद राम नारायण मंडल उर्फ़ बच्ची मंडल ने दलीय कार्यकर्ताओं से कहा आपसी भाईचारा बनाकर रखें 

दैनिक उजाला / विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर ( हसनपुर ) हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने समस्तीपुर जिला स्थित तीन लोकसभा के हिस्से उजियारपुर लोकसभा, समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा एवं खगड़िया लोकसभा सीट से जीते सभी नवनिर्वाचित सांसद उजियारपुर से नित्यानंद राय, समस्तीपुर से शाम्भवी चौधरी एवं खगड़िया से राजेश वर्मा को जीत का बधाई दिया। उन्होंने 1974 जेपी आन्दोलन से लेकर अब तक अपने राजनीति अनुभव को रखते हुए तीनों लोकसभा क्षेत्र के दलीय राजनीति कार्यकर्ताओं से अपील किया कि लोकसभा सभा चुनाव परिणाम के बाद आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप सभी अपने आप पर संयम रखेंगे। उन्होंने कहा चुनाव परिणाम में किसी एक दल का ही जीत होता है। बच्ची मंडल ने दलीय कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा आप सभी से आग्रह है कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए जीते या हारे हुए पर शोशल मीडिया या आमने सामने कोई ऐसी टिप्पणी न करें, जिससे किन्हीं के भावना को ठेस पहुँचें। उन्होंने कहा चुनाव होते रहेगें और चुनाव का परिणाम भी होगा जिसमें किसी एक की ही जीत होगी, पर हम सबको मिलजुलकर प्यार से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना है।  उन्होंने कहा जीतने वाले समर्थकों का हक है खुशी मनाने का वहीं हारने वाले समर्थकों का उदास होना स्वाभाविक है, परन्तु हमारी अपेक्षा दोनों पक्षों से सोहार्द बनाये रखने की है। वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने देश में हुए 2024 लोकसभा चुनाव के मतगणना को लेकर कहा कि देश की जनता जिस भी दल के प्रत्याशी को अपने अपने क्षेत्र के लिए विकास हितैषी समझा उन्हें जीताकर संसद भवन भेजने का काम किया। जिसको लेकर श्री मंडल ने सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर किन्हीं का कटाक्ष न करें, न ही किसी राजनैतिक दल के पार्टी कार्यकर्ताओं का उपहास करें। उन्होंने कहा देश में हुए चुनाव को लेकर चुनाव में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे दल के कार्यकर्ताओं से वैचारिक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के जनादेश को मानते हुए विजयी हुए दल के राजनैतिक कार्यकर्ता अपने पर सयंम रखते हुए विरोधी दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान करें । उन्हें गले लगाकर एक दूसरे से खुशी का इजहार करें । जिससे आपसी सदभाव मधुरता तो आयेगा ही, वहीं हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ युवाओं के बीच आपसी भाईचारा को लेकर उत्तम विचार धारा भी प्रवाहित होते रहेगें और हमारा समाज एक अच्छे संस्कृति को जन्म देता रहेगा। उन्होंने चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं से कहा आप सभी मतदाता मालिक को कोटि कोटि धन्यवाद किया । आप सभी ने इस लोकतंत्र महापर्व को विजयी बनाने के लिए बिहार में महागठबंधन वोट बैंक को अप्रत्याशित बृद्धि कर एनडीए घटक दलों को मुंहतोड़ जवाब दिये हैं जिसके लिए मैं आप सभी बिहार वासियों को शुक्रिया करता हूँ। उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से आप सभी ने बिहार समेत समुचे देश में एक सशक्त विपक्ष तैयार किया उससे अब आपके संविधान को कोई खतरा नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन