लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं ने विकास को प्राथमिकता देने वाले एनडीए गठबंधन के प्रति जताया पूर्ण विश्वास :- राजकुमार राय , पूर्व विधायक
लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं ने विकास को प्राथमिकता देने वाले एनडीए गठबंधन के प्रति जताया पूर्ण विश्वास । :- राजकुमार राय , पूर्व विधायक 
जातीय बंधनों को तोड़कर लोग समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में काम करने वाले एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को बढ़ चढ़ कर किए वोट।
चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी / ( समस्तीपुर ) आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में अधिकांश मतदाताओं ने विकास को प्राथमिकता देने वाले एनडीए गठबंधन के प्रति जताया पूर्ण विश्वास। उक्त बातें समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहते हुए बताया की वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में आमलोगों के द्वारा जातीय बंधनों से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देने वाले एनडीए गठबंधन के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान किया गया है। पूर्व विधायक ने एनडीए गठबंधन के तहत समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा(रामविलास) पार्टी की उम्मीदवार शांभवी चौधरी,उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी उम्मीदवार नित्यानंद राय जी तथा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से लोजपा(रामविलास)पार्टी के उम्मीदवार राजेश वर्मा जी सहित 
एनडीए गठबंधन के तहत विजयी होने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार के गठन किए जाने की बात कही।उन्होंने पूरे बिहार राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में विरोधियों के द्वारा जातीय समीकरण की बात करने वाले नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान समय में समाज के अधिकांश लोगों के द्वारा एनडीए गठबंधन के सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति को पसंद किया जा रहा है। साथ ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लोककल्याणकारी कार्यों को आमजनता तक पहुंचाने में भारत सरकार एवम बिहार सरकार की पारदर्शी नीति की पूरे देश सहित बिहार राज्य में सराहना हो रही है । पूर्व विधायक ने कहा की बिहार राज्य की जनता ने किसी के झांसे में नहीं आकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले तथा अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्र के विकास करने को ले कृतसंकल्पित एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर एक विकसित भारत देश एवम विकसित बिहार राज्य के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है। वे विपक्षी गठबंधन के द्वारा जातीय समीकरण के बहाने चुनाव की नैया पार करने की नीति को एक कमजोर, लाचार एवम स्वार्थी गठबंधन की नीति मानते है तथा विपक्ष के इस प्रयास को आमजनता के द्वारा पूरी तरह से नकार दिए जाने की भी बात कहते है। इसके अलावा एक विकसित भारत एवम विकसित बिहार राज्य के विजन को एनडीए गठबंधन के द्वारा निश्चित रूप से पूरा किए जाने को ले कृतसंकल्पित होने की बात कही। पूर्व विधायक ने केंद्र एवम बिहार की एनडीए गठबंधन की सरकार की लोकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से समाज के अंतिम पाएदान तक रहने वाले लोगों तक पहुंचाने की नीति को काफी सराहनीय बताया। साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के लोकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की नीति को पूरे देश के लिए हितकारी बताया। उन्होंने विरोधियों के द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर अनाप शनाप बयान देने पर पलटवार करते हुए कहा की पूरा देश जानता है की एनडीए गठबंधन की केंद्र व बिहार सरकार शुरू से ही आरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशील रही है तथा भविष्य में भी समाज के पिछड़े,अति पिछड़े,वंचितों, अल्पसंख्यकों,शोषित एवम दलित व महादलित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने ले लिए लगातार काम करेगी। इसके अलावा वर्तमान लोकसभा आमचुनाव वर्ष 2024 में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड क्रमशः हसनपुर, बिथान तथा सिंघिया के सभी 38 पंचायत के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी मतदाता मालिकों एवम
एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को अपार जनसमर्थन दिए जाने के लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर जिला के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नवनिर्वाचित सांसद महोदय राजेश वर्मा जी से बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने को ले कृतसंकल्पित होने की भी बात कही।
Comments
Post a Comment