मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2024 - 25 के नए शाखा पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण

मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2024 - 25 के नए शाखा पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण   
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा कल दिनाँक 31 मार्च 2024, दिन रविवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में नए सत्र 2024 - 25 के नए शाखा अध्यक्ष विकाश बर्बरिया एवमं उनकी कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाहर से आये कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीतों से हुई। शास्त्रीय संगीत का आनंद लेने के पश्चात सभी कलाकरों को पाग एवमं दुप्पटा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंधी, विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन हसनपुर के शाखा अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, प्रान्तीय सहसंयोजक श्री सुजीत बाजोरिया, एवमं प्रान्तीय कार्यकारणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य श्री शुशील जी सर्राफ एवमं हसनपुर शाखा उपाध्यक्ष श्री मनीष जी मुरथालिया का स्वागत, सम्मान एवमं अविभाषण हुआ।  साथ ही सत्र 2023 - 24 के लिए 19 युवा सदस्यों को *अध्यक्षीय सम्मान 2023 - 24,* 7 वरिष्ठ सदस्यों को *वरिष्ठ सदस्य सम्मान 2023 - 24, तथा 22 पत्रकारों को *पत्रकार सम्मान 2023 - 24* से सम्मानित किया गया। सम्मान समरोह के बाद हसनपुर शाखा के चुनाव अधिकारी श्री दीपचंद जी बरबरिया ने नए शाखा अध्यक्ष श्री विकाश बरबरिया एवमं उनकी कार्यकारणी को शपथ पाठ पढ़वा कर नए कार्यकाल के लिए शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी प्रान्तीय पदाधिकारी, मंच के वरिष्ठ एवमं युवा सदस्य एवमं मारवाड़ी समाज के सभी सदस्यों ने श्री विकाश बर्बरिया जी को नए शाखा अध्यक्ष बनने की शुभकामना दी। कार्यक्रम में प्रान्तीय पदाधिकारी, शाखा के वरिष्ठ एवमं युवा सदस्य एवमं समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन