अधिकारियों व कृषि विभाग के कर्मियों के देखरेख में गन्ना के फ़सल का क्रॉप कटिंग कराया गया

अधिकारियों व कृषि विभाग के कर्मियों के देखरेख में गन्ना के फ़सल का क्रॉप कटिंग कराया गया 

विजय कुमार चौधरी (हसनपुर)  प्रखंड के शासन व हसनपुर पंचायतों में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों व कृषि विभाग के कर्मियों के देखरेख में गन्ना के फ़सल का क्रॉप कटिंग कार्य संपन्न कराया गया। बताया जाता है की क्रॉप कटिंग कार्य प्रति केप्टा(04 मीटर के लंबाई में एवम 04 मीटर के चौड़ाई) में कराया गया। शासन पंचायत में प्रति केप्टा 174 किलो 400 ग्राम एवम हसनपुर पंचायत में 177 किलो 500 ग्राम में उत्पादन पाया गया। इस प्रकार कुल औसत उत्पादन प्रति कट्ठा 13 क्विंटल 34 किलो 300 ग्राम पाया गया । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर जय किशन,प्रखंड कृषि अधिकारी इंद्र कुमार झा,कृषि विभाग के कर्मी सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा,प्रह्लाद कुमार,सुनील कुमार सिंह,किसान अशोक राय,अजय महतो, सुलेंद्र महतो, मिंटू राय,महेश महतो सहित अन्य गणमान्य किसान मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया