पूर्णिया अब्दुल्ला नगर में 500 घरों को खाली करवा कर क्यों किया जा रहा हजारों लोगों को बेघर

पूर्णिया अब्दुल्ला नगर में 500 घरों को खाली करवा कर क्यों किया जा रहा हजारों लोगों को बेघर 

रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल 

पूर्णिया  / बिहार के पूर्णिया जिले के पूर्व प्रखंड के अब्दुल्ला नगर वार्ड नंबर 42 में आज फिर जमीन को खाली कराने के लिए बड़ी संख्या में करीब 500 से अधिक पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम और एसडीपीओ के अलावे कई थाने के पुलिस बीडीओ सीओ अब्दुल्ला नगर में 500 घरों को खाली करने पहुंचा 14 बुलडोजर लेकर पहुंचे. लेकिन लोगों के भारी विरोध और हंगामा के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा. इस दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गई जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।  सैकड़ो बच्चे, बूढ़े, महिलाएं हाथों में कागज लेकर प्रशासन के सामने फरियाद लगाते रहे. वहीं हजारों लोग विरोध में हंगामा पर उतर आए. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग इस जमीन पर पिछले 30-40 साल से हैं. कई लोग बड़े-बड़े मकान बना लिए हैं. किसी ने जमीन रजिस्ट्री लिया है तो किसी को पर्चा बना हुआ है. अचानक हाईकोर्ट का आदेश आता है और पुलिस घर तोड़ने के लिए पहुंच गई. लोगो ने बताया कि 30 सालों से अधिक समय से रह रहे हैं जान दे देंगे लेकिन जगह नहीं छोड़ेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया