मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बेटी पढ़ाओ ,बेटी बचाओ अभियान चलाया गया समस्तीपुर ( हसनपुर ) । मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा हसनपुर बाजार के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, कन्याभ्रूण संरक्षण, रक्तदान - महादान, नशा मुक्ति अभियान जैसे विभिन्न बैनरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान से समाज के लोगों को जागरूक कर समाज को सही रास्ते पर लाने का काम मारवाड़ी युवा मंच कर रही है । मौके पर मंच के वरिष्ठ सदस्य देवी प्रसाद मुरथालिया, सचिव शुभम चाँद, सदस्य बिल्लू अग्रवाल, मोहन ड्रॉलिया, नव चाँद ,निशांत अग्रवाल, सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया