मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर शाखा ने धूमधाम से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव

मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर शाखा ने धूमधाम से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव

समस्तीपुर ( हसनपुर ) मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर शाखा ने 16 अक्टूबर दिन सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन जी के जयंती पे दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच सदस्यों के साथ साथ हसनपुर बाजार के मारवाड़ी समाज के सैकड़ों लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के तस्वीर के सामने दीप जलाया।कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य देवी प्रसाद मुरथालिया एवमं दीपचंद बरबरिया ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष निशान्त अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष मुरथालिया, आलोक मुरथालिया, सचिव शुभम चाँद, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य देवी प्रसाद मुरथालिया, मनोज गोयल, संजय बजाज, नीरज बरबरिया, आलोक बरबरिया, दीपचंद बरबरिया, शैलू, रौनक, मोहित, बादल, डिंपल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया