युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगाता है भगत सिंह फिजिकल एकेडमी : राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडलसमस्तीपुर ( हसनपुर ) हसनपुर प्रखंड हसनपुर कॉलेज परिसर भगत फिजिकल एकेडमी के द्वारा सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों के लिए चल रहे प्रशिक्षण में मासिक टेस्ट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में आए प्रतिभागी छात्रों को हसनपुर विधानसभा के समाजसेवी सह वरिष्ट राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्था के द्वारा इस तरह की तैयारी से बच्चों में देशभक्त। बता दें कि भगत सिंह फिजिकल एकेडमी सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षित कर रहा है। संस्था के मुख्य ट्रेनर विजय बाउंसर एक कुशल प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देते हैं। भगत सिंह फिजिकल एकेडमी में ही नही बल्कि दूर दूर के युवा प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं और इससे संतुष्ट रहते हैं। इस मासिक प्रशिक्षण में 100 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम राजेश कुमार (दुधपुरा), मोहम्मद इस्लाम (हसनपुर बाजार) रहे। वहीं 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सूरज कुमार, द्वितीय पप्पू कुमार और तृतीय सतीश कुमार रहेमौके पर योगेंद्र यादव, बैधनाथ महतो, हरेराम पासवान, बबलू कुमार, अनिल यादव व अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका