समाजसेवी शिवकुमार यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त समस्तीपुर ( हसनपुर ) । समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सिहमा पंचायत निवासी पूर्व जिलापरिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी शिवकुमार यादव का 28 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। उनके निधन पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की क्षेत्र ने आज एक महान राजनीतिज्ञ तथा मिलनसार स्वभाव के धनी नेता को खो दिया। पूर्व विधायक ने उनके निधन को सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मेंi स्थान देने की कामना करते हुए उनके परिजनों व समर्थकों को इस विपदा की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया ।उनके निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार राय , समाजसेवी रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, पूर्व प्रमुख प्रखंड हसनपुर सह भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव,राजद नेत्री सह पूर्व प्रखंड प्रमुख बिथान बिभा देवी, राजद नेता शंभुभूषण यादव,जद यू जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जदयू नेता विमल कुमार जितेंद्र, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा , बिथान प्रखंड जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू नेता शिवशंकर यादव ,हसनपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद्र प्रसाद यादव ,व्यापार मंडल हसनपुर के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र यादव, महेंद्र राणा , नवनीत राणा ,शत्रुघ्न मंडल, अंजनी सिंह ,गरीब मालाकार,रामचन्द्र पासवान,ललित कुमार यादव ,सकरपुरा पंचायत के मुखिया रामसखा राय, देवड़ा पंचायत के मुखिया राम प्रमोद यादव,कृषि सलाहकार सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा, किशोर सिंह,समाजसेवी संजय सितांशु, शिक्षक सुशांत यादव सुमित सहित अन्य गणमान्य नेता व कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया