मुखिया रामसखा राय विकास को देते हैं प्राथमिकता, पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प हसनपुर प्रखंड का एक पंचायत है सकरपुरा जहां के मुखिया रामसखा राय को पंचायत के लोगों ने लगातार उनके काम को देखते हुए दूसरे बार भी मौका दिया। पंचायत वासियों के भरोसे पर मुखिया हरसंभव खड़ा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे मुखिया रामसखा राय की पहचान पंचायत में विकास पुरुष के रूप में है, स्वच्छ और साफ छवि के कारण प्रखण्ड में अधिकारी भी इनसे खुश रहते हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में इन्होंने बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार तेज गति से विकास की योजनाओं करने का काम किया। जिसके तहत कई प्रमुख काम किए गए हैं जिनमें निम्न कुछ हैं :- 1} बिजली के सैकडों खंभों पर लाइट लगने से लोगों को रात के अंधेरे में भी दिन सा नजारा दिखता है।2} सैकडों लोगों के घर में चापाकाल के अवशेष पानी के लिए सोखता का निर्माण। इससे सड़क या अन्यत्र घर के पानी का बहाव बंद।3} गली गली में पीसीसी सड़क का निर्माण। इससे लोगों को बारिश के मौसम में भी कीचड़ की समस्या से निजात मिला।4} हसनपुर प्रखंड का पहला WPU बनाने का श्रेय भी सकरपुरा के मुखिया को ही है। इसके बन जाने से पूरे पंचायत में सफाई कर्मी सुबह में नियमित रूप से घर घर कूड़ा का उठाव करते हैं।5} बाबा जटाधारी स्थान स्थित तलाब में मनरेगा योजना से पूर्वी दिशा में सीढी का निर्माण। इससे छठ पर्व में लोगों को काफी सुविधा होगी और तलाब का घाट सुंदर दिखने लगा। 6} मध्य विद्यालय सकरपुरा के भवन के ग्राउंड फ्लोर में नीचे टाइल्स लगाया गया। इससे वर्ग कक्ष सुंदर और साफ रहते हैं। 7} प्राथमिक विद्यालय सकरपुरा में स्कूल भवन का निर्माण कराया गया। जर्जर भवन के गिरने से बच्चों को परेशानी से निजात। 8} मेन रोड के बगल में नाला का निर्माण कराया गया। इससे मुख्य सड़क पर जलजाम से छुटकारा मिला।9} पंचायत के हजारों लोगों को वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन का लाभ दिया गया।10} आवास विहीन सैकड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ11} मनरेगा से वृक्षारोपण का काम। इससे पर्यावरण स्वच्छ होने में मदद। 12} बड़कुरवा से खोरा पुल तक नहर की उड़ाही मनरेगा से। इससे निचली भूमि में जलजमाव की समस्या से निजात की उम्मीद।इन सब के अतिरिक्त पंचायत में कई ऐसे काम मुखिया रामसखा राय के द्वारा किया गया है जिससे लोगों को फायदे हैं। हालांकि पंचायत के कुछ सड़कों पर जलजमाव की समस्या है इस बारे में पूछने पर मुखिया कहते हैं की लोग अपने दरवाजे को ऊंचा कर लेते हैं जिस कारण सड़कों पर जलजमाव होता है। इस दिशा में भी वो काम करेंगे और जिस जिस सड़क पर जलजमाव हो रही है वहां के लोग यदि आपसी सहमति बनाकर कहेंगे तो वहां भी सड़क का ऊंचीकरण किया जाएगा। मुखिया ने कहा कि पंचायत के कुछ उपद्रवी तत्वों व विरोधियों के द्वारा साजिश के तहत विकास के काम में बाधा उत्पन्न किया जाता रहा है लेकिन वह इन सबके मंसूबों को कामयाब नही होंगे और सकरपुरा पंचायत में सरकार की जो भी योजनाएं होंगी वह जमीन पर उतरेगी।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन