प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समस्तीपुर / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) हसनपुर प्रखंड के भुवनेश्वर सिंह उच्च विद्यालय आतापुर नकुनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रजनीश आनंद को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार रजक ने मेडल व मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया । छात्र रजनीश ने मैट्रिक की परीक्षा 500 में 457 अंक लाकर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया ।वही इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में 500 में 434 अंक लाकर सौरभ कुमार मिश्रा ने इंटरमीडिएट साइंस संकाय की परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । सौरभ कुमार मिश्रा को पूर्व प्रधानाध्यापक रमाकांत सिंह ने मेडल व मोमेंटो से सम्मानित किया। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 में आर्ट्स संकाय में विकास कुमार साह ने 500 में 422 अंक लाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया । मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक रमाकांत सिंह , पूर्व वरीय शिक्षक मुद्रिका प्रसाद सिंह, शिक्षक विनय कुमार यादव, शिक्षक संजीत कुमार, शिक्षक नीरज कुमार ठाकुर, शिक्षक रुदल कुमार व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

हसनपुर से बिथान रेलखंड निरीक्षण के दौरान डीआरएम का सम्मान , यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए शिवनारायण यादव उर्फ बऊआ यादव

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन