वैशाली के शिक्षक तरुण कुमार के निधन पर समस्तीपुर BPSC अध्यापक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया , परिजन से मिले

शिक्षक तरुण कुमार के निधन पर समस्तीपुर BPSC अध्यापक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया 

समस्तीपुर अध्यापक संघ मृतक के परिजन से मिले 
समस्तीपुर अध्यापक संघ मृतक के परिजन से मिले 

चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / ( समस्तीपुर ) वैशाली जिला के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर निवासी BPSC शिक्षक तरुण कुमार ,मिडिल स्कूल रामपुर समस्तीपुर मे कार्यरत थे आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।
दुःख की इस घड़ी में BPSC अध्यापक संघ, समस्तीपुर का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुँचा तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। संघ की ओर से परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष वर्मा, उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, शिक्षक विनय कुमार, राजीव कुमार सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया