हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर के शिव मंदिर के पास नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया

हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर के शिव मंदिर के पास नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर शिव मंदिर के पास में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 नवाह महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को 551 कुवांरी कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से करेह नदी से पवित्र जल ले कर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभर कर काले चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण व कलश यात्रियों कन्याओं को भोजन कराया गया।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सुमन ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर सारी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। वही नवाह यज्ञ कमिटी की ओर से गांव के बुजुर्ग एवं गण्यमान्य लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के सफल संचालन में पंडित सत्यम झा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सुमन, सचिव शिव कुमार महतो , कोषाध्यक्ष सुशील कुमार , बिंदेश्वरी महतो, अजय कुमार सुमन, शिव कुमार दास, सुशील महतो, इंद्रदेव महतो, बम बम, रमेश सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया