रालेमो के द्वारा बिहार लेलिन शाहिद जगदेव बाबू की जयंती मनाया गया
रालेमो के द्वारा बिहार लेलिन शाहिद जगदेव बाबू की जयंती मनाया गया
चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( बिथान ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा समस्तीपुर जिला अंतर्गत बिथान प्रखंड के द्वारा आहूत बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती समारोह कार्यक्रम बिथान प्रखंड अंतर्गत भीखनोलिया ग्राम में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार महतो एवं संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष पुष्प रंजन पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा जगदेव बाबू को याद करने के बाद अंदर से ताकत मिलती है। उन्होंने संकल्प दिलाया जगदेव बाबू के सपनों का बिहार बनाने के लिए जगदेव बाबू के नक्शे कदम पर चलने वाले गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करें । Bतभी जगदेव बाबू के सपनों का बिहार बन पाएगा। मौके पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, पवन कुमार महतो, पुष्प रंजन पटेल, मंटू कुमार, दिलीप राम, चंद्रावली कुमार, सरोज राम, सागर महतो, सीताराम महतो, आनंदी महतो, अशोक महतो, विपिन महतो, प्रशांत कुमार भारती, अभिषेक भारती, रामावतार महतो आदि लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Comments
Post a Comment