नव निर्वाचित खगड़िया लोकसभा के सांसद राजेश वर्मा छापारिया भवन में भव्य स्वागत किया गया

नव निर्वाचित खगड़िया लोकसभा के सांसद राजेश वर्मा छापारिया भवन में भव्य स्वागत किया गया 
चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी ( बिथान ) बिथान के छापरिया भवन में नवनिर्वाचित खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा का अभिनंदन किया गया । बिहार प्रांतीय मारवाड़ी के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी मिथिला पाग और चादर देकर मारवाड़ी युवा मंच बिथान शाखा द्वारा मोमेंटो मखान की माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  अपने संबोधन में राजेश वर्मा ने कहा कि मेरा शपथ ग्रहण के बाद में 3 जुलाई के बाद हर विधानसभा में 5 दिन रुकूंगा। क्षेत्र की जनता से मिलूंगा। जनता की समस्या सुनूंगा और रात्रि प्रवास ही कार्यकर्ता के पास करूंगा । बिहार प्रांत द्वारा मारवाड़ी में मंच बिथान शाखा को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया गया। जो की ऑक्सीजन खुद मशीन बनती है। ऑक्सीजन भरवाने की जरूरत नहीं है । माननीय सांसद राजेश वर्मा के हाथो से ये मशीन बिथान शाखा को दिलवाया गया । क्षेत्र में ये निशुल्क सेवा आम जनों के लिए उपलब्ध रहेगी ।  मंच के द्वारा कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण ब्रह्मचारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश मुखिया लोजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह ,अरविंद महतो, सुभाष यादव संजय गुप्ता ,पवन पूर्व, शिव शंकर यादव सहित काफी में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया