Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातेपुर हसनपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Image
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातेपुर हसनपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया  रसोइया श्यामदेव देवी को सम्मानित करते प्रधानाध्यापक  अवधेश कुमार   चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातेपुर ,प्रखंड हसनपुर ,जिला समस्तीपुर में रसोइया श्यामदेव देवी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्र व मिठाई देकर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने सम्मानित किया ।  मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक सज्जन कुमारी, शिक्षिका पूनम कुमारी, सुविन्द कुमार पटेल, यशपाल कुमार शर्मा, मनोहर कुमार पासवान , मिथुन कुमार , संजीव कुमार पासवान, यशपाल कुमार, माला कुमारी, संध्या कुमारी,शिक्षा सेवक पंकज कुमार चौधरी , शिक्षा सेवक मनोज कुमार चौधरी,व रसोईया कला देवी, रुना देवी, हीरा देवी, रंजू देवी, रोशनी कुमारी आदि उपस्थित थे ।

भीषण ठंड में प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर

Image
भीषण ठंड में प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर  1 साल पहले कटाव में बहा स्कूल , पेड़ के नीचे पढ़ रहे बच्चे  खगड़िया ( बेलदौर ) ब्यूरो चीफ निरंजन सिंह / अगस्त 2023 में कोसी के तेज काटा में प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर बह गया । यहां 200 बच्चे नामांकित है । बच्चों का एमडीएम भी बंद है । मौसम कोई भी हो बच्चे आम के पेड़ के नीचे पढ़ते हैं। इस स्कूल में एचएम समेत पांच शिक्षक हैं । अलग-अलग दिशा में जमीन पर बिठाकर बच्चों को पढ़ाया जाता है । एक साल बीत जाने के बाद भी स्कूल भवन का अब तक शुरू नहीं हो पाया है । एचएम गोरेलाल रविदास ने बताया कि बाढ़ में स्कूल भी बह गया ।  एमडीएम भी बंद है। स्कूल निर्माण के लिए कई बार जाकर अधिकारी से बात की गई सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है इस संबंध में डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि स्कूल के लिए जमीन देखी गई है। जल्दी स्कूल का अपना भवन होगा।

BPSC शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और सिर में उतार दी बुलेट

Image
BPSC शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और सिर में उतार दी बुलेट   चर्चित  इंडिया न्यूज / समस्तीपुर ( विजय कुमार चौधरी ): समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मंगलवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षिका (BPSC teacher) की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षिका सरायरंजन के मनिका स्थित एक स्कूल में शिक्षिका थीं और इसी साल बीपीएससी परीक्षा(BPSC EXAM) पास की थी। मृतका की पहचान अवनीश कुमार साह की 24 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे पांच अज्ञात बदमाश शिक्षिका के घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर उन्होंने शिक्षिका के माथे में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतका के ससुर ने कुछ दिन पहले ही जमीन विवाद को लेकर थाने में आवेदन दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।  दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ...

मनुष्य आत्माएं इस सृष्टि पर अधिकतम 84 जन्म लेती हैं: सोनिका बहन

मनुष्य आत्माएं इस सृष्टि पर अधिकतम 84 जन्म लेती हैं: सोनिका बहन   समस्तीपुर  ( उजियारपुर ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर द्वारा रेल परिसर स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के चौथे दिन मनुष्य आत्माओं के पुनर्जन्म और भारत के उत्थान और पतन के 84 जन्मों की कहानी के बारे में बताते हुए ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने कहा कि सारे विश्व में भारत ही एकमात्र अविनाशी खंड है। भारत शब्द का अर्थ ही है जो निरंतर ज्ञान प्रकाश से प्रकाशित हो। सतयुग में भारत जब सोने की चिड़िया था, वहां सूर्यवंशी देवी-देवताओं का राज्य था। सभी की आयु 150 वर्ष होती थी और कभी अकाले मृत्यु नहीं होती थी। वहां देवताओं के रूप में हमने 8 जन्म लिये। सतयुग में सभी आत्माएं सातों गुण, यथा- ज्ञान, शांति, प्रेम, पवित्रता, सुख, आनंद और शक्ति से संपन्न थीं। सभी सर्वगुण संपन्न, 16 कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी और मर्यादा पुरुषोत्तम थे। यह समय भारत का स्वर्णिम सवेरा था। इसके बाद त्रेतायुग आता है, जहां देवताओं की 2 कला कम हो जाती है और क्षत्रिय के रूप में हम 1...