Posts

Showing posts from August, 2025

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

Image
समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया   चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर ( हसनपुर )  : ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के पटना स्थित भूतनाथ रोड के चार मंजिला मकान पर आर्थिक अपराध इकाई की हुई छापेमारी की खबर ने रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में भी सनसनी फैला दी है। इस छापेमारी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके पैतृक गांव हसनपुर के खरहिया में रही। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद कुमार राय अक्सर गांव आते-जाते थे और बीते गुरुवार को ही यहां से पटना के लिए रवाना हुए थे।  गांव में शुक्रवार को दिनभर लोग समूह बनाकर इस कार्रवाई की चर्चा करते रहे। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही थी। कुछ लोग इसे सरकारी भ्रष्टाचार का उजागर होना बता रहे थे तो कुछ इसे राजनीतिक दबाब का परिणाम बताते नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान करीब 55 लाख रुपये नकद, करोड़ों की जमीन के कागजात, 12 से अधिक बैंक खातों का विवरण तथा लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद क...

हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में बना श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया

Image
हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में बना श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया   चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी : समस्तीपुर ( हसनपुर ) समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत में श्री सती पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया विजय सिंह व रूप कांत झा ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार के बाद 15 वीं वित्त आयोग योजना से 2 लाख 99 हजार रुपए की लागत से पुस्तकालय में किताबें , फर्नीचर ,पंखे कुर्सियां और टेबल , पीने की पानी की व्यवस्था में लगाए गए हैं । मुखिया विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय से पंचायत के बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी । बच्चे ज्ञान अर्जन कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होंगे । नौकरी कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे ।  मौके पर जमीन दाता मिंटू राय , उप मुखिया प्रतिनिधि घनानंद राय , पंचायत सचिव गुड्डू कुमार , विजय झा ,अनिल झा ,अजय यादव ,नवीन राय, सरपंच मोहन प्रसाद शर्मा , पूर्व सरपंच अर्जुन राय, पूर्व सरपंच रामोतार राय ,गौतम राय , अशोक...

डॉक्टर अशोक कुमार जदयू पार्टी में शामिल हुए , कुशेश्वरस्थान विधानसभा से जनता की मांग डॉक्टर अशोक कुमार

Image
डॉक्टर अशोक कुमार जदयू पार्टी में शामिल हुए ,  कुशेश्वर स्थान विधानसभा से जनता की मांग , विकास पुत्र डॉक्टर अशोक कुमार  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / रंजीत कुमार रंजन / दरभंगा ( कुशेश्वर स्थान)   डॉo अशोक कुमार  जदयू पार्टी में शामिल हुए । डॉ. अशोक कुमार एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं जो बिहार में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) जॉइन की है। डॉ. कुमार छह बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं । समस्तीपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के दिग्गज नेता थे । डॉ. अशोक कुमार ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कहा कि अब कांग्रेस में उनकी आवश्यकता नहीं है।  और पार्टी नेहरू और गांधी परिवार वाली नहीं रही। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार को उनकी जरूरत है । वे विकास की गारंटी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के बराबर नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़...