दो अप्रैल को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन

दो अप्रैल को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन 
 विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर ( हसनपुर/बिथान/सिंघिया):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आगामी 02 अप्रैल रोज बुधवार को दिन के 11:00 बजे से राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । इस बात की जानकारी राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गंगा प्रसाद विद्यार्थी ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी जी सहित समस्तीपुर जिला राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह जी, राजद की पूर्व विधान पार्षद तथा समस्तीपुर जिला राजद की अध्यक्ष रोमा भारती , राजद नेत्री माला पुष्पम, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम के अलावा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले सभी 38 पंचायतोंई के पंचायती राज प्रकोष्ठ के पद धारक, गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।  बताया जाता है कि इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ले पार्टी की रणनीति पर भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया