बिथान में आरोग्य दिवस का आयोजन किया

बिथान में आरोग्य दिवस का आयोजन किया  
चर्चित इंडिया न्यूज / विजय कुमार चौधरी ( बिथान ) 17 जनवरी 2025 को हसनपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र 05 भिखनोलिया, बिथान में आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार ने बताया कि मातृ मृत्यु दर एवम शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में आरोग्य दिवस की बड़ी भूमिका है। पोषण संबंधी जानकारी देने, गर्भवती महिलाओ का कम से कम 4 ए.एन.सी.जांच होने चाहिए, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, परिवार नियोजन, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच,संबंधी बिभिन्न साधनों, बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण हेतु आम लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया।
मौके पर पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार , बीएमसी राज कुमार लाल,एएनएम रंजनी कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका कुमारी पुष्पा रानी, आशा रेणु कुमारी और पोषक क्षेत्रों की लाभार्थी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

हसनपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीसी सकरपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रिक की परीक्षा में चौथा स्थान लाने वाली ज्योति कुमारी को बीपीएससी अध्यापक संघ के द्वारा सम्मानित किया गया