हसनपुर बाजार में 22 वां फाल्गुन महोत्सव की तैयारी पूरी

22 वां फाल्गुन महोत्सव की तैयारी पूरी 
निशान शोभायात्रा के साथ 2 दिवसीय महोत्सव होगा शुरू 

विजय कुमार चौधरी  ( हसनपुर ) हसनपुर प्रखंड के अग्रसेन भवन परिसर में होने वाले 22वें श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर कई दिनों से श्याम मित्र मंडल हसनपुर के श्याम भक्त तैयारी में लगे हुए थे, तैयारी पूरी हो चुकी है। श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजीव ड्रोलिया ने बताया कि बुधवार 20 व गुरुवार 21 मार्च को श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज सुबह मिताराम विवाह भवन से निशान यात्रा निकलेगी और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन परिसर पहुंचेगी. जिसके बाद कलाकारों के द्वारा मधुर श्याम भजन की शुरुआत होगी ।
 आपको बताते चले की इसबार हसनपुर में श्याम भक्तों को झूमाने के लिए कोलकाता से श्याम अग्रवाल की टीम, कोलकाता से राधिका शर्मा, टाटानगर से दलजीत परवाना, कानपुर के शनिदेव महाराज की नृत्य- नाटिका के साथ स्थानीय कई कलाकार श्याम भजन और झाँकी की प्रस्तुति करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका