कमाल का कैंप में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर ( हसनपुर ) हसनपुर प्रखंड के रामपुर रजवा पंचायत के मध्य विद्यालय रामपुर रजवा विद्यालय में कमाल का कैंप के तहत छात्र छात्राओं का प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें कक्षा 6 एवं कक्षा 7 के छात्र छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें प्रथम स्थान आरती कुमारी वर्ग 6 की छात्रा रही । द्वितीय स्थान सुमन राज वर्ग 6 के छात्र रहे I तृतीय स्थान अनुराग कुमार गुप्ता वर्ग 6 के छात्र ने लाया । सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया I सभी शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया । मौके पर प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार , शिक्षा सेवक राजेश कुमार राजेश ,राजू कुमार मल्लिक, मिथिलेश चौधरी रामदुलार सदा उपस्थित थे I

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

हसनपुर प्रखंड के औरा ( पटसा) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया