हथियार व गोली के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार,एसपी ने किया उद्भेदन समस्तीपुर ( विभूतिपुर ) थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विभूतिपुर थाना द्वारा छापेमारी कर सक्रिय गैंग को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पकाही स्थित बगीचे से बैजनाथ महतो की गिरफ्तारी की गई। बैजनाथ महतो के बताएं निशानदेही पर छापेमारी कर राम उदय महतो एवं रामलाल महतो को गिरफ्तार किया गया तथा उनके घर से 09 एमएम का एक कार्बाइन,एक देसी कट्टा,09 एमएम का 18 पीस गोली,एक कार्बाइन का मैग्जीन,एक कार्बाइन का चार्जर,चार्जर में लोडेड 7.62 एमएम के 05 पीस गोली और दो मोबाइल बरामद की गई। बताया गया कि विभूतिपुर थाना कांड संख्या 20/23 में बैजनाथ महतो की पत्नी सावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बैजनाथ महतो की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल,पुअनि नवीन कुमार,प्रियंका कुमारी,सअनि दिनेश कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह,मनोज कुमार, बीएमपी सिपाही विजय शंकर सिंह संजीव नियोजन शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

मिथिला पीठाधीश्वर जगदगुरु मुरारी शरणाचार्य जी का निधन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी बने पुष्प रंजन पटेल

समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया