Posts
IPS आनंद मिश्रा ने रिटायरमेंट के लिए दिया आवेदन, बक्सर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव; कट सकता है BJP के इस सीनियर लीडर का पत्ता विजय प्रकाश /लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी - बड़ी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर उतराने में जूट गई है। इस बीच बिहार के बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच एक आईपीएस आनंद मिश्रा ने रिटायरमेंट के लिए आवेदन दे दिया है। वह फिलहाल असम के लखीमपुर जिले में बतौर एसपी तैनात हैं। दरअसल, आईपीएस आनंद मिश्रा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत पड़सौरा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, इनकी परवरिश और शिक्षा कोलकाता में हुई है। उनकी गिनती असम के बेहद तेज तर्रार पुलिस अफसर में होती है। ऐसे में असम-मेघालय कैडर में 2011 आरआर बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आनंद मिश्रा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। इसके बाद अब इनके बक्सर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि, आईपीएस आनंद मिश्रा खरमास खत्म होते ही 16 जनवरी 2024 के प्रभाव से अपना त्यागपत्र मंजूर करने के लिए असम सरकार से अनुरोध किया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र असम सरकार के मुख्य सचिव को दिया है। वह फिलहाल असम के लखीमपुर जिले में बताओ एसपी तैनात हैं। इनका भाजपा के कई बड़े नेताओं से उनके बहुत बेहतर संबंध हैं। उन्होंने अपने आवेदन में निजी जीवन में स्वतंत्रता और सामाजिक सरोकार पर अपना ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। माना जा रहा है कि, इस नई जिम्मेदारी में जाने के बाद उनके लिए बक्सर संसदीय क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को पहले की तरह जारी रखने में मुश्किल होती। बक्सर लोकसभा सीट को ब्राह्मण बहुल माना जाता है। इस सीट से बीते साथ में से 6 चुनाव भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण प्रत्याशियों ने जीते हैं। फिलहाल यहां से भाजपा के अश्विनी चौबे सांसद हैं।आपको बताते चलें कि, बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इससे पहले भी कई अधिकारी सुरक्षित सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। इनमें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे यूपी सिंह और बिहार के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडे का नाम शामिल है। लेकिन, अंतिम समय में गुप्तेश्वर पांडे का पत्ता काट दिया गया था।
- Get link
- X
- Other Apps
रामपुर के प्रयाग चौक पर सुधा मिल्क पार्लर का भव्य शुभारंभ किया गया ( हसनपुर ) समस्तीपुर । रामपुर के प्रयाग चौक पर सुधा मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया गया । सुधा मिल पार्लर के दुकानदार उदय चंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर दूध , दही ,पनीर, घी ,मिठाई ,जनरल स्टोर का सभी सामान उचित मूल पर मिलता है । सभी तरह के ऑनलाइन काम आधार कार्ड, पैन कार्ड ,जॉब कार्ड ,शादी विवाह एवं मुंडन के सभी सामान यहां उपलब्ध हैं। मौके पर डॉ राजेश सिंह प्रभारी पदाधिकारी रोसरा, गंगा प्रसाद राय, उदय चंद्र कुमार ,सोनू सर, निरंजन कुमार पथ प्रभारी आदि मौजूद थे।
- Get link
- X
- Other Apps
कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न पंचायत में घोटाले व महत्वपूर्ण जन समस्याओं लेकर त्रिभुवन पहुंचे पूर्व मंत्री विधानसभा उपाध्यक्ष बिहार के पास दरभंगा ( कुशेश्वर स्थान ) मीडिया कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कुशेश्वर संस्थान विधानसभा के महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार पटना पहुंचे।वही समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा कुशेश्वरस्थान विधानसभा दरभंगा जिला सहित जहां के लोगों के द्वारा समस्याओं को जानकारी दिया जाता है एक समाज के सच्चे नागरिक होने के नाते उपरोक्त समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक समस्याओं को रखने का प्रयास का दौर अनवरत जारी रखते हैं उस कड़ी में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री पूर्व सांसद महेश्वर हजारी सर से उनके पटना के सरकारी आवास पर मिलकर विभिन्न पंचायत में हो रहे घोटाले सहित क्षेत्र की विकास के अहम बिंदुओं पर महत्वपूर्ण मांग पत्र समर्पित किये। यह मांग पत्र संपूर्ण क्षेत्र के विकास के करी को जोड़ने और समाज कल्याण से जुड़े हुए हैं बेहतर समाज की अपेक्षा को लेकर अनवरत कोशिश और प्रयास के साथ-साथ जानताओ को जागरूक करने का जो हमारा अभियान है वह संकल्पित है जानताओ की समस्याओं को सुनना और अधिकारियों मंत्रियों संसद विधायक माननीय मुख्यमंत्री तक रखना मेरा मौलिक व लोकतांत्रिक अधिकार है। बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महोदय ने कहा आपके द्वारा दिया हुआ समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारी और जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए उचित कार्रवाई हेतु निर्देश प्रेषित करेंगे जानतो के साथ हो रहे अन्याय और क्षेत्र में घोटालों के खिलाफ भी कार्रवाई होना सुरक्षित होगा जल्द मै क्षेत्र भरमन में आ रहा हूं।
- Get link
- X
- Other Apps
हसनपुर चीनी मिल के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
- Get link
- X
- Other Apps
हसनपुर चीनी मिल के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया बिहार ब्यूरो प्रमुख / विजय कुमार चौधरी ( हसनपुर ) समस्तीपुर । मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई हसनपुर शुगर मिल्स हसनपुर समस्तीपुर के द्वारा 24 दिसंबर 2023 को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें चिकित्सा जगत के प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने अपनी सेवा दी । कार्यक्रम का उद्घाटन रोसरा अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी, हसनपुर शुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष श्री आर.के. तिवारी एवं हसनपुर शुगर मिल्स अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.के. अमन ने संयुक्त रूप से किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अनुमंडलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता को निशुल्क चिकित्सा परामर्श देने के लिए शुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.के. अमन को बधाई देते हुए इसे एक सराहनीय कार्य बताया। हसनपुर शुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष श्री आर.के. तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष भी सीएसआर योजना के अंतर्गत इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया था । जिसका लाभ आसप...
शिक्षक अभ्यर्थियों को केके पाठक ने दी खुशखबरी कहा- हर साल अगस्त में निकलेंगी 40-50 हजार वैकेंसी विजय प्रकाश ( पटना ) बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार शाम मोतिहारी के डायट सभागार में कहा कि हर वर्ष अगस्त में 40 से 50 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। शिक्षकों की ट्रेनिंग ले रहे बच्चों से उन्होंने कहा कि आपसभी अच्छे से ट्रेनिंग लें और छात्रों को पढ़ाने का अभ्यास करें। इससे पहले पश्चिमी चंपारण में उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। शुक्रवार को सचिव केके पाठक ने विपिन इंटर स्कूल के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि पांच बजे तक रुककर विशेष कक्षा में पढ़ाई कर मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारी करें। दक्ष कक्षा से छात्रों को फायदा होगा।इससे पूर्व उन्होंने डीएम दिनेश कुमार राय, डीडीसी अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार देर रात बेतिया पहुंचे केके पाठक सर्किट हाउस में रुके। यहां से शुक्रवार को 10.25 बजे डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने स्थित विपिन इंटर स्कूल में में पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। पूछा कि कितने बजे तक स्कूल में पढ़ाई होती है। आपलोग कितने बजे तक स्कूल में रहते हैं। एचएम से पूछा कि शिक्षक छह घंटी क्लास लेते हैं या नहीं। एचएम ने छह क्लास लेने की हामी भरी। तब पूछा कितने छात्र नामांकित हैं और कितनी उपस्थिति है। इस पर एचएम ने कहा कि 1200 नामांकन है और 78 बच्चे उपस्थित हैं। उनके बेतिया दौरे को लेकर शिक्षा महकमे से लेकर जिलेभर के स्कूलों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने कंप्यूटर व प्रैक्टिकल लैब, साइकिल स्टैंड के साथ कक्षाओं का भी जायजा लिया। यहां से वे कुमारबाग स्थित डायट पहुंचे, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से बात की। खाने के मेनू और स्टॉल को देखा। घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर चेतावनी दी। कहा, यहां कॉमर्शियल सिलेंडर ही इस्तेमाल करें। उन्होंने लौरिया और योगापट्टी के स्कूलों का भी जायजा लिया। मौके पर बेतिया सदर एसडीएम डॉ. विनोद कुमार, डीईओ रजनीकांत प्रवीण आदि मौजूद थे।
- Get link
- X
- Other Apps
आत्म ज्ञान को जीवन में उतारना ही जीवन जीने की कला सीखना है : बीके सोनिका बहन
- Get link
- X
- Other Apps
आत्मज्ञान को जीवन में उतारना ही जीवन जीने की कला सीखना है : बीके सोनिका बहन विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर (विभूतिपुर) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर द्वारा सिंघिया घाट के दुर्गा स्थान में आयोजित स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रखंड वासियों ने बड़ी संख्या में आकर परमात्मा द्वारा दिये जा रहे सत्य ज्ञान का लाभ उठाया। शिविर के प्रथम दिन बीके सोनिका बहन ने बताया कि स्वयं का स्वयं की सत्य पहचान से दूर होना ही हमारे अंदर तनाव, चिंता, दुःख एवं अन्य सभी नकारात्मक भावनाओं के घर करने का मूल कारण है। इन सारे नकारात्मक भावनाओं से वशीभूत होने पर हम जो भी तात्कालिक उपाय अपनाते हैं, वे सभी दर्द निवारक दवाओं की भांति ही होते हैं, चाहे वह पिकनिक या सैर-सपाटे हों, व्यसन आदि का सेवन हो या मनोरंजन के कोई अन्य साधन हों। यह सब करने से थोड़ी देर के लिए तो हम तनाव मुक्त हो सकते हैं लेकिन हम विपरीत परिस्थितियों में भी तनाव मुक्त और खुशनुम: रह सकें, इसके लिए स्वयं को आत्मिक ऊर्जा से भरपूर करना होगा। यह तभी हो सकता है जब ह...