Posts

Showing posts from December, 2025

हसनपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बम बम सिंह की माँ रानी देवी का निधन

Image
हसनपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बम बम सिंह की माँ रानी देवी का निधन  फाइल फोटो 75 वर्षीय रानी देवी  चर्चित इंडिया न्यूज़ ( समस्तीपुर ) विजय कुमार चौधरी / हसनपुर प्रतिनिधि : 75 वर्षीय रानी देवी का निधन पटना में इलाज के दौरान हुई । रानी देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रानी देवी के तीन पुत्र राघवेंद्र सिंह , विजेंद्र सिंह , मधुरेंद्र सिंह है । शोक व्यक्त करने वालों में कुंदन सिंह , मनोज कुमार सिंह , किशोर कुमार सिंह ,संजय सिंह ,धनंजय सिंह आदि।

असली SDM को थप्पड़ मारने वाला बिहार का फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार : 5 करोड़ ले चुका है घूस

Image
असली SDM को थप्पड़ मारने वाला बिहार का फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार : 5 करोड़ ले चुका है घूस  चर्चित इंडिया न्यूज़ ( डेस्क ) बिहार के फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह IAS बनकर बिल्डरों से 5 करोड़ की ठगी, 2 इनोवा और सरकारी ठेके दिलाने का झांसा देता था। SDM को बैच–रैंक पूछने पर थप्पड़ भी मारा और उसकी 4 गर्लफ्रेंड में 3 प्रेग्नेंट। बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला फर्जी IAS अधिकारी गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। वह पिछले 3 साल से खुद को IAS बताकर करोड़ों की रिश्नत और ठगी कर रहा था। गौरव सिर्फ IAS जैसी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए हर महीने करीब 5 लाख रुपए खर्च करता था। 10-15 लोगों की फर्जी टीम उसके साथ चलती थी और सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्ती लगाकर वह गांवों का दौरा करता था।  SDM को बैच–रैंक पूछने पर मारा था थप्पड़ भागलपुर के एक गांव में दौरे के दौरान उसकी मुलाकात असली SDM से हुई। जब SDM ने उससे बैच और रैंक के बारे में पूछा, तो गौरव भड़क गया और उसने उन्हें...

बिहार के 23 जिलों से अब तक नहीं आई शिक्षक भर्ती की रिक्तियां , दिसंबर में होने वाली थी BPSC TRE - 4 की परीक्षा

Image
बिहार के 23 जिलों से अब तक नहीं आई शिक्षक भर्ती की रिक्तियां , दिसंबर में होने वाली थी BPSC TRE - 4 की परीक्षा  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( पटना ) स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली में देरी तय है। कारण है कि शिक्षा विभाग को अब भी राज्य के 38 जिलों में से 15 से ही कक्षा एक से 12 तक में शिक्षकों की रिक्ति मिली है। सभी जिलों से रिक्ति नहीं आने से विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई 4) आयोजन की तिथि भी तय नहीं हो पा रही है। अब तक 23 जिलों से शिक्षकों के खाली पड़े पदों की जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच पाई है। सरकार ने दिसंबर महीने में बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन करने की बात कही थी, लेकिन साल खत्म होने को है और अभी तक रिक्त पदों की संख्या पता नहीं चल पाई ।  रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, शिवहर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका और गया सहित 15 जिलों ने ही शिक्षकों की वैकेंसी मुख्यालय को भेजी है। सभी जिलों से रिक्ति मिलने और रोस्टर क्लियरेंस के बाद ही विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई 4) के लिए रिक्ति बीपीएसस...

केरल के मलप्पुरम में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लगी , वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया

Image
केरल के मलप्पुरम में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लगी , वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया   चर्चित इंडिया न्यूज़ / रविवार 30 नवंबर को केरल के मलप्पुरम ज़िले में पुथूर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहाँ काम कर रहे प्रवासी मज़दूरों ने फ़ायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस बहादुरी के लिए मलप्पुरम अग्निशमन विभाग ने उन्हें सम्मानित किया। स्टेशन ऑफिसर ई.के. अब्दुल सलीम ने बिहार के रहने वाले अनिल पूरविया, बबलू और आलोक को सम्मान स्वरूप ‘पोननाडा’ (शॉल) ओढ़ाया। रविवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब पेट्रोल भर रहे वाहन के अगले हिस्से में आग भड़कती हुई दिखाई दी। कार में तीन बच्चों सहित पाँच सदस्यीय परिवार यात्रा कर रहा था। कर्मचारियों ने तुरंत दरवाज़ा खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और कुछ ही क्षणों में फ़ायर एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझा दी। बाद में वाहन को सुरक्षित स्थान पर धकेलकर ले जाया गया। ये तीनों कर्मचारी बिहार के समस्तीपुर ज़िले के खानपुर...