Posts

Showing posts from October, 2025

बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला मामले में माँ बेटी समेत 8 गिरफ़्तार , 25 अज्ञात को बनाया गया आरोपी

बेगूसराय : पुलिस टीम पर हमला मामले में माँ बेटी समेत 8 गिरफ़्तार : शराब कारोबारी से बचने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी थी गोली 25 अज्ञात को बनाया गया आरोपी :  बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नगला पुलिस पीके के बीच गांव पुल के समीप शुक्रवार को अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने के लिए पुलिस टीम पर हमले के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिक है।

हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर के शिव मंदिर के पास नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया

Image
हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर के शिव मंदिर के पास नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / हसनपुर प्रखंड के काले नरपत नगर शिव मंदिर के पास में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 नवाह महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को 551 कुवांरी कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से करेह नदी से पवित्र जल ले कर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभर कर काले चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण व कलश यात्रियों कन्याओं को भोजन कराया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सुमन ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर सारी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। वही नवाह यज्ञ कमिटी की ओर से गांव के बुजुर्ग एवं गण्यमान्य लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के सफल संचालन में पंडित सत्यम झा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सुमन, सचिव शिव कुमार महतो , कोषा...

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को ले हसनपुर प्रखंड में सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Image
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को ले हसनपुर प्रखंड में सुरक्षा बलों के साथ प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर(हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड में आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण,भयमुक्त एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराए जाने को ले सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने हसनपुर बाजार,चीनी मिल चौक,सुभाष चौक,गांधी चौक,इमली चौक,देवधा, दुधपुरा,मंगलगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बताया जाता है कि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले 366 मतदान केंद्रों पर एसआईआर अभियान के पश्चात प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची में कुल 02 लाख 88 हज़ार 306 मतदाताओं के नाम दर्ज है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 53 हज़ार 934 है वहीं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 34 हजार 370 है। इसके अलावा 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है।  हसनपुर विधानसभ...