Posts

Showing posts from April, 2026

वैशाली के शिक्षक तरुण कुमार के निधन पर समस्तीपुर BPSC अध्यापक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया , परिजन से मिले

Image
शिक्षक तरुण कुमार के निधन पर समस्तीपुर BPSC अध्यापक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया  समस्तीपुर अध्यापक संघ मृतक के परिजन से मिले  समस्तीपुर अध्यापक संघ मृतक के परिजन से मिले  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / ( समस्तीपुर ) वैशाली जिला के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर निवासी BPSC शिक्षक तरुण कुमार ,मिडिल स्कूल रामपुर समस्तीपुर मे कार्यरत थे आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में BPSC अध्यापक संघ, समस्तीपुर का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुँचा तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। संघ की ओर से परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष वर्मा, उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, शिक्षक विनय कुमार, राजीव कुमार सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

किशनगंज : बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार के कारनामे पढ़े

Image
किशनगंज : बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार के कारनामे पढ़े  चर्चित इंडिया न्यूज़ ( किशनगंज ) बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार के यहां आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. किशनगंज में तैनात डीएसपी गौतम कुमार से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में पहले उनकी पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के बाद अब उनकी नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है. ईओयू इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए किरदार सामने आ रहे हैं. डीएसपी के सरकारी आवास में काम करने वाली नौकरानी पारो भी जांच के घेरे में आ गई है. बताया जा रहा है कि पारो के पास करोड़ों की संपत्ति होने के संकेत मिले हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसका संबंध पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके से बताया जा रहा है, जहां उसके नाम पर महंगे मकान होने की चर्चा है. एक सामान्य घरेलू कामगार के पास इतनी संपत्ति होने से जांच एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हैरान हैं. किशन...