Posts

Showing posts from September, 2025

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका

Image
बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार : रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार , अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका   चर्चित इंडिया न्यूज़  (बेगूसराय ) बेगूसराय में लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। बखरी थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक महिला को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर छोटू यादव उर्फ छोटू कुमार(26) समस्तीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर लखना चौक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार छोटू अब तक 12 से अधिक लड़की और विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच चुका है। एसपी मनीष ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। एक व्यक्ति अनजान लड़की को बाहर से बेचने के लिए बखरी लेकर आया है। वह नदैल घाट रेड लाइट एरिया का कई जगह चक्कर लगा रहा है। अधिक रुपए के लिए जगह-जगह मोल भाव कर रहा है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से बराबर घरेलू मामले को लेकर झगड़ा होता था। इसी से तंग आकर घर से निकल गई, स्टेशन पर पहुंची तो छोटू ने भ...

हसनपुर में आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरी हुंकार

Image
हसनपुर में आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरी हुंकार  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार सरकार के विकासपुरुष  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोककल्याणकारी कार्यों को बताया सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि। चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी / समस्तीपुर (हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स हाइस्कूल हसनपुर रोड के प्रांगण में सोमवार को आयोजित एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव वर्ष 2025 को ले भरी हुंकार। स्थानीय हाइस्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय ने किया वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा के द्वारा किया गया। बताया जाता है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सम्मेलन के मंच से एनडीए गठबंधन के नेताओं ने देश के यशस्वी...