Posts

Showing posts from November, 2025

युवा वर्ग के लिए नशापान एक सामाजिक अभिशाप है। :- सुशांत यादव

Image
युवा वर्ग के लिए नशापान एक सामाजिक अभिशाप है। :- सुशांत यादव चर्चित इंडिया न्यूज़ / समस्तीपुर  ( हसनपुर):  बिहार सरकार के मद्य निषेध अभियान की सफलता के लिए सरकार के स्तर से कई तरह के जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसके बावजूद भी हमारे समाज के युवा वर्ग नशापान का तेजी से शिकार हो रहे है। शिक्षक सुशांत यादव बताते है की नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए सामाजिक चेतना एक अहम कड़ी है और हमारे समाज के लोग जब जाग जाएंगे तो बिहार सरकार के इस अभियान को और मजबूती मिलेगी । उनका मानना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन के साथ साथ स्थानीय समाज के जागरूक होकर बेहतर समन्वय रखते हुए नशा जैसे सामाजिक अभिशाप को दूर करने में काफी सुविधा होगी । जब प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ आमलोगों के द्वारा भी नशामुक्ति अभियान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी तो निश्चित रूप से शराब के धंधेबाजों के हौसले पस्त होते नज़र आयेंगे । हमें समाज में इस बात की जानकारी साझा करनी चाहिए कि किस प्रकार नशा के सेवन से पारिवारिक , सामाजिक , और आर्थिक हानि होती है । इसके लिए हमारे युवा पीढ...

पान पेट से लेकर सांसों तक को दुरुस्‍त रखता : पान, खाना खाने के बाद पान चबाने से सेहत को म‍िलते हैं चमत्‍कारी फायदे :

Image
पान पेट से लेकर सांसों तक को दुरुस्‍त रखता : पान, खाना खाने के बाद पान चबाने से सेहत को म‍िलते हैं चमत्‍कारी फायदे :  चर्चित इंडिया न्यूज़ / विजय कुमार चौधरी ( समस्तीपुर) : भारत में खाना खाने के बाद पान खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शादी-ब्याह हो या खास दावत, पान का स्वाद हर मौके पर अलग ही आनंद देता है। अभी भी आपने बुजुर्गों को खाना खाने के बाद पान खाते देखा होगा। दरअसल पान सिर्फ स्वाद और ताजगी के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी पान के पत्तों के औषधीय गुणों का जिक्र किया गया है।  पान से न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है बल्कि सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है। ये मुंह की सफाई करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। खाने के बाद पान खाना आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि पान खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे म‍िलते हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेम...